आगरालीक्स… (Agra 6th November )आगरा में स्मॉग छाई हुई है, यह प्रदूषण का स्तर सामान्य से चार गुना से अधिक होने के कारण हुआ है। आज सुबह एक्यूआई 235 तक पहुंच गया।
आगरा में शनिवार सुबह से स्मॉग है, धूप निकल आई है लेकिन धुंध की चादर को धूप की किरणें भेद नहीं पा रही हैं और सर्द हवा चल रही है। विजिविलिटी भी कम है। सुबह सुबह धुंध अधिक थी अब धुंध कम होने लगी है।

आज सुबह एक्यूआई 235
आगरा में शनिवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 235 रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। एक्यूआई में पीएम 2.5 यानी अति सूक्ष्म कण की मात्रा अधिक रही, यह 235 तक पहुंच गई। अति सूक्ष्म कण सांस लेने पर फेंफड़ों तक पहुंच जाते हैं और सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
मरीजों को हो रही परेशानी
एक्यूआई का स्तर बढ़ने से सांस रोगियों को परेशानी होने लगी है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सांस फूलने की समस्या के साथ मरीज पहुंच रहे हैं, इन मरीजों को दवाओं के साथ आक्सीजन देनी पड़ रही है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।