आगरालीक्स आगरा में भी अग्निपथ योजना का विरोध, आगरा के साथ आस पास के जिलों से आए युवाओं ने एमजी रोड पर लगाया जाम, पुलिस फोर्स युवाओं को समझाने में जुटा। आगरा मंडल में जगह जगह विरोध।

अग्निपथ योजना के तहत सेना में चार साल की सेवा का युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया है। आगरा में कई जिलों से पहुंचे युवाओं ने विरोध किया। एमजी रोड पर स्टेट बैंक, छीपीटोला तिराहे पर युवा बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इससे एमजी रोड पर जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। युवाओं के एमजी रोड जाम करने की सूचना पर
पुलिस फोर्स पहुंच गया।
पुलिस ने प्रदर्शनकारी युवाओं को खदेड़ा
एमजी रोड पर जाम लगाने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया, युवाओं को जाम न लगाने की हिदायत दी गई। मगर, युवा नहीं माने। पुलिस ने युवाओं को खदेड़ने के लिए लाठी भटकारी, जाम लगा रहे युवा भाग खड़े हुए।

वाहनों की लंबी लाइन
एमजी रोड पर युवाओं के जाम लगाने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जमा लगा हरे युवा नारेबाजी करते रहे। एमजी रोड पर वाहन फंसने पर पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा, इसके बाद एमजी रोड से जाम खुल सका।
मथुरा और फिरोजाबाद में भी प्रदर्शन
अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने आगरा दिल्ली हाईवे पर मथुरा में प्रदर्शन किया, हाईवे पर युवा बैठ गए। इसी तरह से शिकोहाबाद, फिरोजाबाद में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया और अग्निपथ को वापस लेने की मांग की। युवाओं के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।