नईदिल्लीलीक्स.. फिरोजाबाद, बुलंदशहर में अग्निपथ योजना का विरोध करते छात्र खदेड़े। राहुल गांधी को आज राहत। पीएम मोदी की मां 18 जून को 100वें वर्ष में करेंगी प्रवेश। साथ में प्रमुख खबरें।
पीएम की मां हीराबा खुद करती हैं अपने सारे काम

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का 18 जून को 100वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगी। हीराबेन मोदी सौ साल की होने के बाद भी पूर्णतः स्वस्थ हैं। वह अपने घर में बिना किसी सहारे के चलती हैं और अपने घर का सारा काम भी खुद करती हैं। पीएम की मां गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज के साथ रहती हैं।
यह है स्वस्थ रहने का राज, पीएम जाते हैं आशीर्वाद लेने
पीएम मोदी की मां हीराबा के स्वस्थ रहने का राज सादा और घर का भोजन पसंद है। उन्हें खाने में दाल, चावल, खिचड़ी पसंद है। मीठे में वह लप्सी खाना पसंद करती हैं। पीएम मोदी उनके जन्मदिन पर आशीर्वाद लेने जाते हैं और मीठे के रूप में लपसी ही खाते हैं।
उर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपीचंद नारंग नहीं रहे
उर्दू के मशहूर साहित्यकार गोपीचंद नारंग का अमेरिका में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। नारंग का जन्म बलूचिस्तान के दुक्की में वर्ष 1931 में हुआ था, उन्हें पद्म भूषण और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नारंग कई भाषाओं के ज्ञाता थे।
राहुल से कल फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी
नेशनल हेरल्ड केस में राहुल गांधी को आज राहत मिली है। राहुल गांधी से शुक्रवार को फिर ईडी द्वारा पूछताछ की जाएगी, उनसे अब तक तीस घंटे से ज्यादा की पूछताछ हो चुकी है। करीब पचास से ज्यादा सवाल पूछे गए हैं। राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन भी जारी है।
सोनिया गांधी से भी पूछताछ की तैयारी
राहुल गांधी से पूछताछ के बाद सोनिया गांधी से भी ईडी पूछताछ की तैयारी कर रही है। सोनिया गांधी से पूछताछ 23 जुलाई से होने की संभावाना।
बीस हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया
राजस्थान के सिरोही में दूध का टैंकर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर पलटने से दूध सड़क पर फैलने लगा, जिसे भरने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मारामारी के बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लोगों को वहां से खदेड़कर क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा कराया गया लेकिन तब तक करीब 40 हजार लीटर दूध में से 20 हजार लीटर दूध सड़क पर बह गया।
फिरोजाबाद, बुलंदशहर में खदेड़ युवा, पलवल में पुलिस की गाड़ी फूंकी
केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा, फिरोजाबाद में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। रास्ताजाम किया, जिसे पुलिस ने लठिया कर खुलवा दिया। बुलंदशहर में भी जाम लगाया गया, जहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया। पलवल में गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी।
आगरालीक्स….. आगरा में भी अग्निपथ योजना का विरोध, आगरा के साथ आस पास के जिलों से आए युवाओं ने एमजी रोड पर लगाया जाम, पुलिस फोर्स युवाओं को समझाने में जुटा। आगरा मंडल में जगह जगह विरोध।
नईदिल्लीलीक्स… केंद्र की अग्निपथ योजना शुरू होने से पहले अग्निपरीक्षा से गुजर रही है। राजस्थान और गुरुग्राम, बिहार में आगजनी, तोड़फोड़, ट्रेन फूंकी।
https://agraleaks.com/ruckus-in-bihar-rajasthan-gurugram-against-agneepath-plan-set-fire-to-train-stone-pelting-on-many-trains/