
इन पदों पर भर्ती
जनरल ड्यूटी (साढ़े 17 से 21 साल की उम्र), सैनिक क्लर्क, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिग असिस्टेंट एवं वैटेनरी व सैनिक वास्तुकार (साढ़े 17 से 23 साल की उम्र)।
आगरा में होगी लिखित परीक्षा
सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी, क्लर्क, वास्तुकार श्रेणियों की लिखित परीक्षा 29 नवंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी।
मिलेंगे बोनस अंक
नेशनल व राज्य स्तर के खिलाड़ियों को बोनस अंक भी मिलेंगे। बशर्ते दो साल के भीतर अभ्यर्थी ने एकल या टीम में प्रथम अथवा द्वितीय स्थान प्राप्त किया हो। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने पर 20 अंक, राष्ट्रीय पर 15, राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर 10, जिलास्तरीय पर पांच अंक मिलेंगे.
जीत सिंह और एकलव्य स्टेडियम में होगी दौड
कर्नल श्रीकांत नारायन के अनुसार पहली श्रेणी में 60 अंक और दूसरी में 40 अंक मिलेंगे। रैली जीत सिंह व एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। भर्ती रैली में हर दिन दस हजार उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
शारीरिक मापदंड
झांसी, जालौन, ललितपुर, इटावा- सैनिक जीडी, सैनिक टेक्नीकल व अन्य: 169 सेंटीमीटर की लंबाई, सैनिक लिपिक के लिए: 162 सेंटीमीटर की लंबाई (157 सेमी गोरखा के लिए), वजन 50 किग्रा (48 किग्रा गोरखा के लिए), छाती 77/88 सेमी।
आगरा, एटा-सैनिक जीडी, सैनिक टेक्नीकल व अन्य: 170 सेमी, सैनिक लिपिक: 162 सेमी (157 सेमी गोरखा के लिए), वजन 50 किग्रा (48 किग्रा गोरखा के लिए), छाती 77 /88 सेमी।
भर्ती प्रक्रिया के चरण
टोकन जारी करना, पूर्व ऊंचाई जांच, शारीरिक जांच- 1.6 किमी दौड़, 9 फीट गड्ढा, बीम, टेढ़ा-मेढ़ा संतुलन, शारीरिक मापदंड (लंबाई, वजन, सीना), दस्तावेजों की जांच एवं भर्ती निदेशक द्वारा साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण, भर्ती निदेशक द्वारा साक्षात्कार व प्रवेश पत्र जारी करना, संयुक्त प्रवेश परीक्षा, परीक्षा का रिजल्ट और ट्रेनिंग।
ये है कार्यक्रम
चार सितंबर: एटा
पांच सितंबर: जालौन एवं ललितपुर
छह सितंबर: आगरा (सदर तहसील, एत्मादपुर, बाह)
सात सितंबर: आगरा (किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद)
आठ सितंबर: इटावा व झांसी के ट्रेडमैन उम्मीदवार
नौ सितंबर: झांसी एवं आउटसाइडर
10 सितंबर: सैनिक वास्तुकार (ट्रेडमैन) की एप्टीट्यूड परीक्षा।
11 सितंबर: सभी श्रेणियों के दस्तावेजों का आदान-प्रदान
Leave a comment