Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Aryan Khan did not get bail even today, King Khan will now do this work
टॉप न्यूज़देश दुनिया

Aryan Khan did not get bail even today, King Khan will now do this work

257

एंटरटेनमेंटलीक्स…(20 October 2021) आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत. बेटे को जेल से रिहा करने के लिए किंग खान अब करेंगे ये काम..

आज भी जमानत नहीं
आर्यन खान को 2 अक्टूबर को क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. आर्यन के साथ—साथ उनके और साथी भी एनसीबी द्वारा पकड़े गए थे. आज मुंबई की कोर्ट में आर्यन की बेल को लेकर सुनवाई थी जो की कोर्ट ने खारीज कर दी. आर्यन खान को आज मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. एनसीबी में कोर्ट में व्हाट्सएप चैट में अवैध ड्रग गतिविधियों में आर्यन खान की संलिप्तता और “आपूर्तिकर्ताओं और पेडलर्स के साथ उसकी सांठगांठ” को दिखाया गया. कोर्ट ने कहा कि आर्यन को रिहा करने से जांच प्रभावित होगी. बता दें की बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का 23 वर्षीय बेटा आर्यन खान 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में है और आज जमानत खारिज होने के बाद अभी भी उन्हें जेल में ही रहना होगा. इधर शाहरुख खान भी अपने बेटे की जमानत के लिए ​कोशिश कर रहे हैं. मुंबई कोर्ट द्वारा आर्यन की जमानत खारीज करने के बाद उनके वकीलों ने जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

कोर्ट ने यह कहा
अदालत ने कहा कि आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट से संकेत मिलता है कि “वह नियमित रूप से मादक पदार्थों की अवैध दवाओं की गतिविधियों में काम कर रहा है”, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि जमानत पर रहते हुए उसके इस तरह के अपराध करने की संभावना नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब आर्यन खान अवैध ड्रग गतिविधियों में शामिल है. आर्यन खान के ड्रग्स में काम करने वाले विदेशी नागरिक और अज्ञात व्यक्तियों के साथ व्हाट्सएप चैट के रूप में पर्याप्त सबूत हैं, और वह एक” बड़े नेटवर्क “का हिस्सा प्रतीत होता है, भले ही उसके पास कोई ड्रग्स नहीं मिली है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

error: Content is protected !!