आगरालीक्स…(20 October 2021 Agra News) आगरा में सर्दी का अहसास शुरू हो गया है, लेकिन इस दिन होगी बारिश. दीपावली पर पूरी तरह से बदल सकता है मौसम…जानिए मौसम का अपडेट
बुधवार को इतना रहा तापमान
आगरा में रविवार और सोमवार को हुई जोरदार बारिश के बाद से मौसम बदल गया है. रात और सुबह सर्दी का अहसास होने लगा है. दिन का तापमान भी लगातार कम हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री तक कम था तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
महीने के अंत में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिवाली तक मौसम ऐसा ही रहेगा. रात के तापमान में गिरावट आएगी जो कि 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिवाली से पहले एक बार फिर बारिश की संभावना है. अक्टूबर के महीने के अंत में बारिश हो सकती है.
दिवाली से सर्दी होगी शुरू
मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आगरा में दिवाली से पहले एक बार फिर से बारिश होगी जिसके कारण आगरा का तापमान और कम हो जाएगा. ऐसे में दिवाली पर अच्छी खासी सर्दी का अहसास होगा.