आगरालीक्स….जोधपुर की जेल में बंद आसाराम कोरोना संक्रमित. तबियत खराब होने पर आईसीयू में कराया भर्ती…जेल में कई कैदी भी संक्रमित…पढ़ें पूरी खबर
जोधपुर जेल में बंद आसाराम कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है. बुधवार रात को तबियत खराब होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल के कोविड सेंटर में बने आईसीयू में भर्ती कराया गया है. आसाराम ने जेल में बेचैनी की शिकायत की थी. बता दें कि राजस्थान की जोधपुर जेल में निरुद्ध आसाराम पर नाबालिग के साथ यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा हुई है. पिछले दिनों ही आसाराम की कोरोना जांच कराई गई तो वह पाॅजिटिव निकला. लेकिन बुधवार रात को अचानक ज्यादा तबियत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया है. इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस जेल में आसाराम निरूद्ध हैं वहां 12 अन्य कैदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.