
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के अभिहीत अधिकारी राम नरेश यादव के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित कृष्णा कालोनी में मिठाई की दुकान पर अभिहीत छापा मारा। मिठाई में बड़ी मात्रा में रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था। रंग देखने में ही खतरनाक लग रहा था। टीम ने रंग के साथ मिठाई का सैंपल लिया। इनको जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। दुकान को बंद करा दिया गया। टीम ने कृष्णा कालोनी में एक वाटर प्लांट भी पकड़ा। इसमें वाटर हार्वेस्टर नहीं लगा था। दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। संचालक के पास प्लांट का लाइसेंस भी नहीं था।
मिठाई लेते समय रखें ध्यान
मिठाई में सबसे ज्यादा मिलावट हो रही है, इसलिए मिठाई लेते समय ध्यान रखना चाहिए। अच्छी दुकान से ही मिठाई लें और उसका बिल भी लें, जिससे मिलावट होने पर मिठाई के विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
पनीर और बटर के सैंपल लिए
एफएसडीए की टीम ने भैरों बाजार स्थित न्यू भगवती देवी और न्यू सोना देवी के प्रतिष्ठानों से बटर और मक्खन के एक-एक सैंपल लिए। चारो सैंपल भी लखनऊ जांच के लिए भेजे जाएंगे। गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जीवनशैली के साथ खान पान दे रहा बीमारियां
लोग बीमार ज्यादा हो रहे हैं और कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो रही हैं। इसका एक बडा कारण जीवनशैली और खान पान है। अधिकांश बाजार से खरीदी जा रही खाद्य पदार्थों में मिलावट होती है, यह पेट संबंधी समस्याएं कर रही है। इसलिए घर पर बने खाद्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।
Leave a comment