आगरालीक्स.. आगरा से देश दुनिया को असोपा टेक्निक देने वाले डॉ एचएस असोपा भावुक हो गए, अनुभवी हाथों से आॅपरेशन करने वाले डॉ असोपा ने डॉक्टरों से कहा कि मरीज व डॉक्टर के रिश्ता बहुत ही पवित्र होता है। इसे ईमानदारी से निभाएं।
एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया की जयपुर में हुई नेशनल कांफ्रेंस में डॉ. एचएएस असोपा का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसी उपलक्ष्य में आगरा के सर्जनों (आगरा सर्जन एसोसिएशन, सेल्सा, पीडिएट्रिक सर्जन क्लब, यूरोसर्जन व प्लास्टिक सर्जन) द्वारा डॉ. असोपा का सम्मान शॉल उढ़ाकर व माला पहनाकर किया गया। डॉ सुनील शर्मा ने डॉ एचएस असोपा के चिकित्सीय पेशे के मानवीय मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. आरसी मिश्रा, डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. राहुल सहाय, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. नरेन्द्र देव, डॉ. संदीप अग्रवाल ने किया। स्मृति चिन्ह डॉ. आरएस चौहान, डॉ. जितेन्द्र गोयल, डॉ. शेखर वाजपेयी, डॉ. अजय प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अविनाश मित्तल, डॉमनोज सिंघल, डॉ. केके गोयल, डॉ. डीसी गोयल, डॉ. वरुण सिंघल, डॉ. सुनील शर्मा ने प्रदान किया। एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिक सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. किसोर पंजवानी ने डॉ. असोपा के जीवन पर आधारित पांच मिनट का वृत्तचित्र प्रस्तुत किया। यूपी एसोसिएशन सर्जन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. एचएल राजपूत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. एसडी मौर्या ने कहा कि शहर को पिछले 50 वर्षों से सर्जरी की सेवा प्रदान कर रहे डॉ. असोपा इस क्षेत्र के जनक हैं। डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि डॉ. असोपा हमेशा अपने जूनियर के लिए प्रेरणा रहे हैं। आगरा सर्जन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ.असोपा जैसे गुरु जन्मान्तर के बाद मिलते हैं। संचालन डॉ. समीर कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अपूर्व चतुर्वेदी ने दिया।