आगरालीक्स.. आगरा के हाईप्रोफाइल फैमिली में युवती ने अपने पति के नपुंसक होने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है, युवक एमटेक कर चुका है, आरोप है कि एमटेक की डिग्री भी फर्जी है, इस मामले में थाना हरीपर्वत में युवक सहित अन्य लोगों के खिलापफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा के थाना हरीपर्वत निवासी युवक की शादी थाना शाहगंज क्षेत्र निवासी युवती से तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद युवती ने अपने पति के नपुंसक होने की शिकायत की, युवक के परिजनों ने कहा कि उसका आॅपरेशन हो चुका है और वह अब ठीक है। युवती ने आॅपरेशन के बाद भी पति के नपुंसक होने की शिकायत की, इस पर उन्होंने एक डॉक्टर का प्रमाण पत्र दिखाया।
युवक अब संबंध बनाने लायक है
डॉक्टर के प्रमाण पत्र में लिखा था कि उसका छह महीने से इलाज चल रहा है और अब वह ठीक है और संबंध बनाने लायक है। युवती के परिजनों ने जब डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने ताया कि यह पफर्जी प्रमाण पत्र है, उन्होंने इस तरह का कोई प्रमाण पत्र नहीं दिया है कि युवक ठीक है और वह संबंध बना सकता है।
एमटेक की डिग्री भी फर्जी
युवती के परिजनों का आरोप है कि रिश्ते के समय युवक को एमटेक बताया गया था, डॉक्टर का प्रमाण पत्र फर्जी होने के बाद एमटेक की डिग्री पर भी शक हुआ। इसकी पडताल की तो पता चला कि एमटेक की डिग्री भी फर्जी है। युवती के परिजनों का आरोप है कि उन्हें धोखे में रखकर शादी करा दी गई। इस मामले में युवक, उसके परिजन सहित शादी कराने वालों पर भी थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
12 पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना हरीपर्वत में युवक हेमंत सहित उसके परिजन और शादी कराने वाले 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
