आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, कोरोना के नए केस 34 आए हैं, कोरोना संक्रमितों की संख्या 7098 पहुंच गई है।
किरावली निवासी 41 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। छह दिन इलाज के बाद मौत हो गई, कई और बीमारियां भी थी, 144 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 144 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 34 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 7098 है।

6636 मरीज दे चुके हैं कोरोना को मात
आगरा में कोरोना को 6636 मरीज मात दे चुके हैं, ये कोरोना से ठीक होने के बाद अपने घर पर हैं। 318 मरीज कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती हैं।