आगरालीक्स… गीत नया गाता हूं, टूटे हुए तारों से फूटे बांसरी स्वर, पत्थर की छाती से उग आया नव अंकुर……. काल के कपाल पर लिखता और मिटाता हूं, गीत नया गाता हूं। बटेश्वर में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस पर रविवार को अटलगीत गंगा का आयोजन किया गया।
संस्कृति विभाग और अटल गीत गंगा आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में अटलजी की जन्मभूमि बाह में अटलजी के गीतों की गंगा प्रवाहित हुई। गजल गायक सुधीर नारायण और साथियों ने अटलजी के गीतों का गायन किया। केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एंव उत्तर प्रदेश सरकारके कैबनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने चार दिवसीय कृषि मेला का फीता काट कर शुभारम्भ किया और मेले में लगी स्टालों का किया निरिक्षण।
अटलगीत गंगा के अध्यक्ष और कार्यक्रम समन्वयक एड. अशोक कुमार चौबे ने बताया कि इससे पूर्व शुक्रवार को शास्त्रीपुरम स्थित सचदेवा मिलेनियम स्कूल में 11वीं अटल गीत गंगा का आयोजन किया गया था। अटलगीत गंगा के माध्यम से हम अटलजी के अमूल्य योगदान को याद करते हैं और महान जननेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आयोजन समिति की ओर से दीपक चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर, उप्र सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अटलगीत गंगा कार्यक्रम की सराहना करते हुए अटलजी के गीतों का सुना और अटलजी के संस्मरण मंच से साझा किए। कार्यक्रम में स्थानीय विधायिका पक्षालिका सिंह, पूर्व विधायक अरिदमन सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह आदि उपस्थित रहे। सुशील शरित, दीपक चौबे, पवन दिवाकर आदि मौजूद रहे।