आगरालीक्स …आगरा में एटीएम से कैश निकालने का नया तरीका निकाल लिया, जानकार आपके होश उड जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ,आगरा के युवकों ने 21 अक्टूबर को बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत की, कहा कि उन्होंने एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने के लिए ट्रांजेक्शन किया, रुपये नहीं निकले लेकिन उनके एकाउंट से 10 हजार रुपये कम हो गए। 22 और 23 अक्टूबर को भी बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन आया इसमें भी यही कहा गया। इस मामले की जांच सीएसके बैंक द्वारा कराई गई, जांच में सामने आया कि तीन दिन में कि गए ट्रांजेक्शन के लिए एसबीआई, आईसीआईसीआई और आईडीबीआई के एटीएम कार्ड इस्तेमाल किए गए। पहले दो ट्रांजेक्शन सुबह हुए। तीसरा शाम को किया गया। इन बैंकों ने सीएसके बैंक को शिकायत भेज दी। इसकी जांच में ही खेल खुला। पता चला कि तीनों मामलों में दो ही युवक हैं। सीसीटीवी में वे पैसा निकालते, गिनते और जेब में रखते नजर आए।
ऐसे हो रहा खेल
जांच में सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही एक युवक एटीएम से पैसा लेता है, वैसे ही क्षण दूसरा युवक मेन स्विच बंद कर देता है। इससे पैसा उसके खाते से कट जाता है लेकिन एटीएम में ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया पूरा होना दर्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर यह रिपोर्ट दे दी जाती कि ट्रांजेक्शन अधूरा हो तो उनके खाते में तीनों बैंकों को 10-10 हजार जमा करना होता।
इस घटना से सबक लेकर बैंक ने एटीएम के मेन स्विच की जगह बदल दी है। इसे ऐसी जगह लगवाया गया है कि जहां से नजर ही न आए।
मीडिया से एएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि एटीएम का मेन स्विच बंद करके बैंकों को चूना लगाए जाने की कोशिश की मामला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट हरीपर्वत थाना में दर्ज कराई जा रही है।