आगरालीक्स …आगरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक जगन प्रसाद गर्ग पर हमला, उन पर डंडे से वार करने की कोशिश, पुलिस कर्मियों ने विधायक जगन प्रसाद गर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला।
आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग कई बार से चुनाव जीत रहे हैं। मंगलवार को आगरा के बल्केश्वर क्षेत्र के गुम्मट में प्रचार कर रहे थे, इसी बीच विवाद के बाद एक युवक डंडा ले आया और उन पर डंडे से वार किया, उनके साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने बचा लिया। भाजपा समर्थक युवक को विरोधी दल का बता रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य न होने से युवक आक्रोशित था, इसे लेकर विवाद हो गया।
धरने पर बैठे विधायक
हमले की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। विधायक जगन प्रसाद गर्ग धरने पर बैठ गए हैं और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सांसद बाबूलाल की गाडी में टक्कर
5 फरवरी को पचकुइंया चौराहे पर सांसद चौधरी बाबूलाल की कार को पुलिस की एक जीप न टक्कर मार दी। इससे सांसद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे से सिर टकराने की वजह से चौधरी बाबूलाल को भी चोट आई। इस मामले में कार के चालक ने थाना लोहामंडी में तहरीर दी है।
कार चालक भीकम सिंह निवासी गढ़ी जहान, शमसाबाद ने तहरीर में लिखा है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह की शमशाबाद मेें आयोजित सभा में शामिल होने के लिए वह सांसद चौधरी बाबूलाल को लेकर जा रहा था। पचकुइंया चौराहा पर पीछे की ओर से आई पुलिस की एक जीप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और सांसद का सिर शीशे में टकराने की वजह से उनके चोट आई। चालक भीकम सिंह ने इसे सांसद पर हमला और किसी साजिश की आशंका के चलते मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Leave a comment