नईदिल्लीलीक्स…जम्मू कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियां थम नहीं रही हैं। सेना के शिविर पर हमले की कोशिश नाकाम। मुठभेड़ में दो जवान जख्मी।
कास्तीगढ़ इलाके में चल रही है मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें सेना के दो जवानों के घायल हुए हैं।
सेना ने शिविर पर हमले की कोशिश नाकाम की
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर हमला करने की कोशिश की, जिसे जवानों ने खदेड़ दिया और इसके बाद हुई गोलीबारी में दो जवान घायल हो गए।
आतंकवादियों की तलाश में सर्च आपरेशन
सुरक्षा बलों को जानकारी मिली है कि आंतकी आसपास छिपे हुए हैं. अब इन आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।