पटनालीक्स… नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया। लैपटॉप, मोबाइल जब्त
रडार पर आए डाक्टरों से होगी सघन पूछताछ
नीट पेपर लीक गिरोह के सॉल्वरों को तलाश रही सीबीआई तीनों डॉक्टरों से पूछताछ करेगी, ये डॉक्टर जांच एजेंसी के रडार पर चढ़े तो चिकित्सक महकमे में भी हड़कंप है। तीनों डॉक्टरों के कमरे को भी सील करके सीबीआई ने इनके लैपटॉप व मोबाइल फोन वगैरह जब्त किए हैं।
तीनों डाक्टरों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं
सीबीआई के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जिन छात्रों से पूछताछ की जा रही है उनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
सिविल इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था। आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर नीट-यूजी का पेपर चुराया था।