Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Attendant beat up IMA, Agra President Dr Rajeev Upadhyay, ruckus in Upadhyay Hospital, Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

Attendant beat up IMA, Agra President Dr Rajeev Upadhyay, ruckus in Upadhyay Hospital, Agra #agranews

आगरालीक्स…(Agra News 21st February 2022 ) आगरा में आईएमए के अध्यक्ष, उपाध्याय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव उपाध्याय और हॉस्पिटल के कर्मचारियों को तीमारदारों ने पीटा, आईसीयू में की तोड़फोड़। बच्चे को भर्ती करने पहुंचे तीमारदारों का आईसीयू के चार्ज को लेकर हुआ विवाद।

आगरा के शहीद नगर में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय का उपाध्याय हॉस्पिटल है। रविवार रात को नौ साल के बच्चे की तबीयत खराब होने पर छोटे उखर्रा के लोग निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से उपाध्याय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हॉस्पिटल स्टाफ बच्चे को आईसीयू में भर्ती करने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए पैसे जमा कराने के लिए कहा। परिजनों ने आईसीयू के चार्ज पूछे, आईसीयू के चार्ज अधिक बताते हुए परिजनों और कर्मचारियों के बीच में विवाद हो गया।


डॉ. राजीव उपाध्याय के साथ भी मारपीट
आईसीयू के चार्ज को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि मारपीट होने लगी। बड़ी संख्या में लोग आ गए, तीमारदारों और कर्मचारियों में मारपीट होने पर हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजीव उपाध्याय भी आ गए। उन्होंने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके कंधे पर भी डंडा मार दिया। काफी देर त क मारपीट होती रही।
आईसीयू में की तोड़फोड़
दोनों पक्षों में मारपीट के साथ ही लोगों ने आईसीयू में भी तोड़फोड़ कर दी। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा, सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक लोग वहां से भाग गए। इंस्पेक्टर थाना सदर धर्मेंंद्र कुमार दहिया का कहना है कि तीमारदार और कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई है। दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA enforcement officer lodge FIR against Bhartiya Janta Yuva Morcha Mahanagr President & 50 others#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में एडीए में प्रदर्शन पर भारतीय जनता युवा...

बिगलीक्स

Agra News : More than 3000 pregnant women suffer from anemia #Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में 01 लाख 50 हजार 994 गर्भवती महिलाओं...

बिगलीक्स

Agra News : PG Diploma in Family Law, GST, Consumer law in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में फैमिली लॉ, जीएसटी में...

बिगलीक्स

Agra News : Holika Dahan Timing, Bhadra on Holi#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में होलिका दहन किस समय होगा और...

error: Content is protected !!