आगरालीक्स… आगरा में आधी रात को तेज बारिश शुरू हो गई है, कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि भी कई दिनों तक बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है।
आगरा में शनिवार को धूप निकलने के साथ लू चलती रही, तापमान भी 43 डिग्री से अधिक रिकाॅर्ड किया गया, रात को भी लोग गर्मी से बेहाल रहे, रात 11 40 के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी है, करीब 15 मिनट से तेज बारिश हुई है, लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, कुछ देर की बारिश से उमस से लोग परेशान रहेंगे। मौसम विभाग ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, इससे अब लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
30-Jun 30.0 43.0 Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening
01-Jul 30.0 42.0 Partly cloudy sky
02-Jul 29.0 43.0 Partly cloudy sky
03-Jul 29.0 41.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
04-Jul 28.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
05-Jul 28.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm