Sunday , 7 December 2025
Home agraleaks Audacity of miscreants in Agra, looted 11 lakh rupees of petrol pump by firing
agraleaksटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Audacity of miscreants in Agra, looted 11 lakh rupees of petrol pump by firing

आगरालीक्स(24th August 2021 Agra News)...आगरा में बदमाशों का दुस्साहस। पेट्रोल पंप का कैश जमा करने जा रहे कर्मचारियों पर चलाई गोली, 11 लाख रुपये लूटकर भागे।

रुनकता चौराहे की घटना
घटना आगरा—मथुरा हाईवे ​पर रुनकता चौराहे से महज दो सौ मीटर दूर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में सुधीर फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो कर्मचारी मनोज और शेषवीर कैश लेकर बाइक से बैंक जा रहे थे। इसमें चार दिन का कैश था। रुनकता चौराहे पर काली बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके बराबर में बाइक लगा दी। जब तक वह कुछ समझते, तब तक उनमें से एक ने गोली चला दी। इससे कर्मचारियों की बाइक गिर पड़ी। इसके बाद फायरिंग की। बदमाशों ने कैश से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारियों ने शोर मचाया। मगर तब तक बदमाश हथियार लहराते हुए रुनकता मस्जिद वाली गली होते हुए भाग निकले।

पुलिस को दी सूचना
कर्मचारियों ने तत्काल ही अपने मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तब पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस के अनुसार, बैग में चार दिन का कैश लगभग 11 लाख रुपये था। पुलिस ​सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने रुनकता चौराहे से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

एसएसपी मौके पर पहुंचे
जानकारी पर एसएसपी मुनिराज भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की छानबीन की। उन्होंने टीम बनाकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: 21 days after marriage, a young man committed suicide by jumping into the Yamuna in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शादी के 21 दिन बाद युवक ने यमुना में कूदकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: The District Magistrate reprimanded Metro officials for the rising pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बढ़ते प्रदूषण पर डीएम ने मेट्रो अधिकारियों को फटकारा. एक्यूआई...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : A Fresh Twist to Chai, new generation is presenting it in many unique ways in Agra

आगरालीक्स…आगरा में चाय बेचना अब केवल ठेल—ठकेल या टपरी वाला काम नहीं...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra News: Constable arrested for protecting honeytrap gang caught in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पकड़े गए हनीट्रैप गैंग को संरक्षण देने वाला सिपाही अरेस्ट....

error: Content is protected !!