Sunday , 14 June 2026
Home agraleaks three died due to drinking alcohol in agra
agraleaksटॉप न्यूज़बिगलीक्ससिटी लाइव

three died due to drinking alcohol in agra

175

आगरालीक्स(24th August 2021 Agra News)…. आगरा के डौकी में शराब पीने से तीन लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर। अधिकारी पहुंचे। दो ठेके सीज किए गए। पुलिस पहुंची।

डौकी की घटना
घटना आगरा जिले के फतेहाबाद के डौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि डौकी के कौलारा कलां गांव निवासी 33 वर्षीय राधे और 35 वर्षीय अनिल ने सोमवार सुबह देसी शराब के ठेके से शराब खरीदकर साथ बैठकर पी थी। सोमवार देर रात दोनों की हालत बिगड़ती चली गई। परिजन जब तक कुछ समझते, तब तक उनकी मौत हो गई। इसके बाद रामवीर की भी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ गई। उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

रात में ही कर दिया एक का अंतिम संस्कार
इसी गांव से सटे गांव बरकुला निवासी 55 साल के गयाप्रसाद की भी शराब पीने के बाद रात में मौत हो गई। गांव वालों ने बताया कि रात में ही राधे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनिल के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस बीच पुलिस पहुंच गई। एसपी पूर्वी के वैंकट अशोक ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस पहुंची। शराब के दो ठेकों को बंद करा दिया है। इनसे शराब पीकर हालत बिगड़ने की बात सामने आई है। इन ठेकों से बेची जा रही शराब की जांच कराई जाएगी।

शराब पीने से मौत स्पष्ट नहीं
एसपी पूर्वी ने बताया कि शराब पीने से मौत की बात स्पष्ट नहीं हो रही है। शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। हास्पिटल में भर्ती व्यक्ति को वायरल था। वायरल में भी शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

अलीगढ़ में हो चुका है हादसा
बता दें कि अलीगढ़ में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से करीब 96 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शराब माफिया की संपत्ति सीज कर दी थी। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। कई अफसरों पर भी गाज गिरी थी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Medicine businessman died in Agra

आगरालीक्स… दुखद …आगरा में दो थोक दवा कारोबारियों की मौत, दो दिन...

बिगलीक्स

Agra Live News: Hospital supply injection found in businessman house during drug department raid, FIR lodge

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट ने फव्वारा दवा बाजार के...

बिगलीक्स

Agra Live News: 19 year old BBA student death case, Father surrender in court

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीबीए के छात्र के जान देने के मामले...

बिगलीक्स

Agra Live News: Clear sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम जानें, पिछले 48 घंटे...

error: Content is protected !!