आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि शिक्षक संघ औटा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच दावेदार, 20 दिसंबर को होगा मतदान, पढे किस पद पर किसने की दावेदारी।
आगरा में औटा के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए शुक्रवार को बीवीआरआई बिचपुरी में नामांकन हुए। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष(तीन पद), संयुक्त सचिव(दो पद),कार्यकारिणी के दस सदस्यों के साथ ही फुपुक्टा के दो सदस्यों के लिए नामांकन किए गए। चुनाव अधिकारी सेंट जोंस कालेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, बीवीआरआई के प्राचार्य डॉ एनके सिंह व औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ रक्षपाल सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को बीवीआरआई में मतदान होगा।
इन्होंने की दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए– डॉ पीयूष चौहान, आगरा कालेज, एसबी कालेज अलीगढ़ के डॉ ओमवीर सिंह, आगरा कालेज के आरबीएस कालेज के डॉ पुष्पेंद्र सिंह, डीएस कालेज अलीगढ़ के डॉ मुकेश कुमार भारद्वाज और आगरा कालेज के डॉ सोनवीर सिंह खिरवार
उपाध्यक्ष(पुरूष)– केआर कालेज मथुरा के डॉ अमर कुमार धारीवाल, आगरा कालेज के डॉ अवधेश कुमार जौहरी व डॉ दिग्विजय पाल सिंह, एसआरके फिरोजाबाद के डॉ प्रशांत अग्रवाल, नारायण कालेज शिकोहाबाद के डॉ रवि कुमार, पीसी बागला कालेज हाथरस के डॉ सत्यदेव पचौरी, एसआरके फिरोजाबाद के डॉ संजीव मोहन शर्मा।
उपाध्यक्ष(महिला)– बीडी जैन कालेज से डॉ अनुराधा गुप्ता, केए कालेज कासगंज से डॉ मिथलेश कुमारी व आरडी कालेज हाथरस से डॉ सुषमा यादव।
महासचिव– आरबीएस कालेज के डॉ निशांत चौहान, आगरा कालेज के डॉ भूपेंद्र कुमार चिकारा।
संयुक्त सचिव(पुरूष)– केए कालेज कासगंज के डॉ पवन कुमार दुबे, आरबीएस कालेज केडॉ मनोज पांडे, आगरा कालेज के डॉ विश्वकांत और सेंट जोंस कालेज के डॉ संजय जैन।
संयुक्त सचिव(महिला)- आगरा कालेज से निधि शर्मा, ठा.बीरी सिंह कालेज से डॉ निर्मला सिंह व नारायण कालेज शिकोहाबाद से डॉमृदुला यादव।
कोषाध्यक्ष – केए कालेज कासगंज से डॉ एमएस चंदवारिया, एनडी कालेज भोगांव से डॉ वंदना सक्सेना व आगरा कालेज से डॉ श्याम गोविंद सिंह।