आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 19 और 20 दिसंबर को आगरा में 30 केंद्रोंं पर परीक्षा आयोजित की जा रही है । परीक्षा में 58 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे । शुक्रवार को पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद ने आइजी रेंज ए.सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।
बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को सेंटर तक पहुंचने आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए शुक्रवार को हेल्प डेस्क बनाई गई है । इससे कि अभ्यर्थी यहां पर आकर जरूरी जानकारी हासिल कर सकें । परीक्षा, घुड़सवार पुलिस के 102 पदों, फायर मैन के 2065 और जेल वार्डर के 3638 पदों के लिए हो रही है । आइजी रेंज ए.सतीश गणेश को मुख्य पर्यवेक्षक बनाया गया है ।