नईदिल्लीलीक्स…सुप्रीम कोर्ट में आज पतंजलि के भ्रामक मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली…
माफीनामे को रिकॉर्ड में दाखिल करने के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले की सुनवाई आज हुई। इस दौरान बाबा रामदेव और बालकृष्ण कोर्ट भी मौजूद थे। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के वकील से प्रत्येक अखबार के मूल पृष्ठ को रिकॉर्ड में दाखिल करने को कहा है, जिसमें सार्वजनिक माफी जारी की गई थी।
अगली तारीख पर व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी है।
इससे पहले यह हुआ था
इससे पहले 23 अप्रैल को मामले की सुनवाई हुई जिसमें योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनकी ओर से भ्रामक विज्ञापन मामले में हुई गलतियों के लिए समाचार पत्रों में बिना शर्त माफी प्रकाशित करने का काम किया जा चुका है।