नईदिल्लीलीक्स...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के मामले में अहमदाबाद साइबर सेल ने कांग्रेस और आप से जुड़े दो लोग गिरफ्तार किए..
अहमदाबाद साइबर टीम ने की कार्रवाई
पकड़े गए लोगों में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी का पीए सतीश वनसोला और आम आदमी से जुड़ा आरबी बारिया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्हें शाह की दो सभाओं के वीडियो को काटकर खास एजेंडे के तौर पर वायरल किया था।
दिल्ली पुलिस ने एक मई को बुलाया है तेलंगाना सीएम को
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को तलब किया है। उनको एक मई को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया।