आगरालीक्स… आगरा में बाबा रामदेव और स्वामी अग्निवेश पहुंचे, बाबा रामदेव ने कहा कि धर्म के ठेकेदार देश को बांटने में लगे हैं, राजनेताओं के कारण लोगों में में देश भक्ति का भाव न होकर अपने धर्म और जाति का भाव आ गया है। उन्होंने संत समाज से अपील किया कि वह समाज को संगठित करने के लिए आगे आएं।
शनिवार को मथुरा के रमणरेती में पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी गुरुशरणानंद महाराज द्वारा आयोजित गुरु कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव के लिए आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचे बाबा रामदेव और स्वामी अग्निवेश का विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने स्वागत किया। वे यहां से मथुरा चले गए।
बाबा रामदेव ने कहा कि राजनेता भी समाज को विभाजित करके रखना चाहते हैं। संत-महंतों तक में जाति के आधार पर भेदभाव एवं ठेकेदारी चल रही है। इस जातीय भेदभाव से देश का बहुत नुकसान हो रहा है। ऐसे में संत-ऋषियों एवं महापुरुषों को जातीय भेदभाव समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए।
अवधेशानंद महाराज बोले
जूनागढ़ पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि जन्म से ही सभी सिद्धियां, विशेषताएं प्राप्त नहीं होती हैं। उन्हें तो अपने जप, तप, संयम, नियम, अभ्यास तथा कठोर परिश्रम द्वारा प्राप्त किया जाता है।