आगरालीक्स …आगरा में आज कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो आ रहे हैं, उनके लिए दो घंटे ताजमहल बंद रहेगा। वे ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा से मथुरा जाएंगे। रविवार को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टूडो रविवार सुबह खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से वे ताजमहल आएंगे और ताजमहल का दीदार करने के बाद शिल्पग्राम पहुंचेंगे। वहां से मथुरा चले जाएंगे, मथुरा में वे चुरमुरा हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचेंगे।
दो घंटे बंद रहेगा ताजमहल
एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम का कहना है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रडो प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल देखने आएंगे। सुबह 9.40 से 11.40 तक ताजमहल के प्रवेश द्वार आम पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। ताजमहल की तीनों टिकट खिड़कियां 8.40 पर बंद कर दी जाएंगी।