Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Bad quality food serves in Dhaba at Yamuna Expressway in Agra region
बिगलीक्स

Bad quality food serves in Dhaba at Yamuna Expressway in Agra region

148

आगरालीक्स… आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक ढाबे पर जूठी सलाद, बासी सब्जी, दाल, रोटी पर घी की जगह रिफाइंड लगाकर जूठे बर्तनों में ग्राहकों को परोसा जा रहा है, इसे लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। पुलिस के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी पहुंच गई, उन्होंने सैंपल लिए हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर फैसलिटी सेंटर के पास ढाबा है। बुधवार सुबह मांट निवासी दो युवक ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। छोले और दाल मखनी में अजीब सी गंध आ रही थी, इस पर उन्होंने शिकायत की, ढाबे के मैनेजर ने कहा कि जैसा आदेश मिलता है, काम करते हैं। उसने कहा कि छोले और दाल पुरानी है। ढाबे के अन्य कर्मचारी भी आ गए, उन्होंने कहा कि यहां काफी दिनों से यह गड़बड़ चल रही है। उनका कहना आरोप है कि जूठी सलाद, सब्जी, दाल, रोटी पर घी की जगह रिफाइंड लगाकर जूठे बर्तनों में ग्राहकों को परोसा जाता है। विरोध पर उनका उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने मामले की जांच उत्पीड़न रुकवाने की मांग की।हंगामे की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत किया। टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खराब और सड़ी-गली सामग्री नष्ट कराई।
ढाबे पर अच्छा खाना न मिलने पर करें शिकायत
ढाबे पर ज्यादा कीमत चार्ज की जाती है, ऐसे में खाने की गुणवत्ता अच्छी न होने पर उसकी शिकायत करनी चाहिए। अक्सर लोग ऐसा करते नहीं हैं, जैसा खाना मिल जाता है उसे खाकर चले जाते हैं। कई बार बेटर से ही शिकायत कर उस पर गुस्सा निकाल देते हैं, जबकि इस तरह के मामलों में शिकायत करनी चाहिए। जिससे ढाबों पर खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थों पर रोक लग सके और अच्छा खाना मिल सके।  इस तरह के मामले में पुलिस के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग में भी शिकायत कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

NEET UG Result: Aryan & Panshul top, 11.21 Lakh qualify, Toppers of Agra

आगरालीक्स …नीट यूजी का रिजल्ट घोषित किया गया। देश भर के मेडिकल...

बिगलीक्स

Delhi Gate, Agra: FIR registered after a Peepal tree, over 100 years old, fell at Delhi Gate, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दिल्ली गेट पर 100 साल से अधिक पुराना पीपल का...

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra faces a double whammy of heat and humidity; conditions are miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गर्मी और उमस का डबल कहर. हाल बेहाल. मौसम विभाग...

बिगलीक्स

Mathura News Live: 7 year old student died after coming under wheel of school bus

मथुरालीक्स… स्कूल में बस से उतरते समय ड्राइवर ने रेस दे दी,...

error: Content is protected !!