आगरालीक्स…( Agra News 22nd June)आगरा में बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ ताजमहल का दीदार करें, जाने इन कपल बैडमिंटन प्लेयर के बारे में।
आगरा में मंगलवार को बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अपने पति बैडमिंटन प्लेयर पारुपल्ली कश्यप और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ताजमहल पहुंची। ताजमहल के संगमरमरी हुस्न का दीदार किया, दोनों ने ताजमहल में कुछ समय बिताया, डायना बेंच पर फोटो कराए।
ताजमहल की पच्चीकारी की ली जानकारी
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने ताजमहल की पच्चीकारी की जानकारी ली, ताजमहल के बारे में जाना, कपल ने ताजमहल में अपना अच्छा समय बिताया।

तीन दिन से आगरा में हैं साइना नेहवाल
साइना नेहवाल आगरा में रविवार को आ गईं थी, वे अपने पति पारुपल्ली कश्यप और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आगरा आई हैं और होटल अमर विलास में ठहरी हुई हैं.

आम श्रद्धालुओं की तरह किए बिहारी जी के दर्शन
सोमवार को बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल सोमवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंची. यहां उन्होंने अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ वृंदावन स्थित बांके बिहारी जी के दर्शन किए. सबसे बड़ी बात ये है कि साइना नेहवाल ने बिहारी जी के दर्शन बिल्कुल आम श्रद्धालुओं की तरह किए. इस दौरान वे करीब 20 मिनट तक मंदिर में ही रहीं. ग्रे कलर के सूट में बिल्कुल सिम्पल तरीके से पहुंची साइना नेहवाल को देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु आश्चयचकित रह गए. बांके बिहारी मंदिर में साइना नेहवाल को मंदिर के पुजारी रोहित गोस्वामी ने दर्शन कराए और उन्हें भगवान का अंग वस्त्र (दुपट्टा) और प्रसाद भेंट किया. इसके बाद साइना नेहवाल निधिवन भी पहुंची.यहां उन्होंने स्वामी हरिदास जी की समाधि स्थल के दर्शन किए
2018 में हुई शादी
साइना नेहवाल हरियाणा की रहने वाली हैं और पारुपल्ली कश्यप हैदराबाद से हैं, दोनों की मुलाकात बैडमिंटन कोच के यहां हुई थी, एक दूसरे के दोस्त बने। दोनों ही भारतीय बैडमिंटन टीम के हिस्सा हैं और दिसंबर 2018 में शादी कर ली।