नईदिल्लीलीक्स… (21 june ) । जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य की राजनीतिक पार्टियों के गुपकार संगठन ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर को लेकर होने वाली बैठक में भाग लेने का फैसला किया है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक से पूर्व श्रीनगर में गुपकार संगठन की बैठक पूर्व सीएम फारुख अब्दुल्ला के आवास पर हुई।
हमारा एजेंडा यथावतः फारुख
बैठक के बाद फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि हम पीएम की बैठक में शामिल होंगे तथा उसके बाद ही मीडिया से बातचीत की जाएगी। हमारा एजेंडा यथावत है। गुपकार संगठन के अन्य नेताओं ने कहा कि हम पीएम और गृहमंत्री के समक्ष अपने आवाम की बात रखेंगे। इन नेताओँ ने कहा कि हम किसी कागज पर न तो दस्तखत करेंगे न धारा 370 को लेकर कोई समझौता करेंगे। बता दें कि गुपकार संगठन में राज्य के सात राजनीतिक दल शामिल हैं। राज्य में धआरा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार द्वारा की गई यह पहली पहल है।