नईदिल्लीलीक्स(06th August 2021)… टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया क्वार्टर फाइनल जीत गए हैं। सेमीफाइनल में जीत के लिए देश में दुआओं का दौर जारी है। सोशल मीडिया पर…।
ईरान के पहलवान को दी पटखनी
टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पुनिया शुक्रवार को अपने पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने 65 किलोग्राम भार वर्ग में ईरान के मोर्टेजा घियासी को चित कर दिया। स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने 2—1 से मुकाबला जीता है। उन्हें विनर बाई फॉल घोषित किया गया है। वह सेमीफाइनल में अजरबैजान के हाजी अलीयेव से मुकाबला करेंगे। यह मुकाबला आज दोपहर को खेला जाएगा।

दुआओं का दौर जारी
क्वार्टर फाइनल में जीत के बाद पूरे देश से उन्हें बधाई मिल रही है। इसके साथ ही देशभर के लोग उनकी जीत की दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड हो रहे हैं। लोग क्वार्टर फाइनल में जीत के लिए बधाई दे रहे हैं तो सेमीफाइनल में जीत के लिए दुआ कर रहे हैं।
