आगरालीक्स(06th August 2021 Agra News)… सावन की मासिक शिवरात्रि आज है। आज दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि आज के दिन पूजा करने से…।
शिवालयों में लगी भीड़
सावन की मासिक शिवरात्रि शुक्रवार को है। आज सुबह से ही शिवालयों में भीड़ लगी हुई है। सुबह से ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं। आज के दिन का विेशेष महत्व है। मान्यता है कि अगर आज के दिन भगवान शिव की पूजा की जाए तो विवाह में आ रही रुकावटें दूर हो जाती हैं। अलीगढ़ के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि अगर किसी को विवाह संबंधी परेशानी आ रही है तो वह सावन की शिवरात्रि का पूजन करे। इससे सभी अड़चन दूर होगी। इसके अलावा व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी होती हैं। सभी बाधाएं दूर होती हैं।
दान का विशेष महत्व
पंडित हृदयरंजन शर्मा ने बताया कि आज के दिन का दान का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि राशियों के हिसाब से सही समय पर दान करने से कई गुना फल मिलता है।
दान करने का समय
उन्होंने बताया कि सूर्य और शुक्र के लिये सूर्योदय का समय श्रेष्ठ है। चन्द्र्मा और ब्रहस्पति के लिये सायं काल का, मंगल के लिये सुबह सात बजे, बुध के लिये सुबह 8 बजे, शनि के दान के लिये सर्वश्रेष्ठ समय दोपहर का है। राहु केतु के लिये मध्य रात्रि का समय श्रेष्ठ है। लेकिन राहु काल का समय जरुर जांच ले।

दान किस को करे
मंगल का दान ब्राहम्ण या क्षत्रिय को देना चाहिये
शनि का दान वृद्ध, विकलांग, शुद्र व्यक्ति को दे
बुध का दान मूक व बधिर को देना श्रेष्ठ है
राहु का दान व्याधीग्रस्त और विकलांग को
ब्रहस्पति का दान पंडित, पुजारी और ज्ञानी व्यक्ति को दे।