नईदिल्लीलीक्स… टोक्यो ओलंपिक में स्टार रेसलर बजरंग पुनिया ने भारत को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने शनिवार को कुश्ती में…
टोक्यो ओलंपिक में भारत के खाते में एक और मेडल आ गया है। कुश्ती में भारतीय रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने कजाकिस्तान के रेसलर डाउलेट नियाजबेकोव को 8—0 से पराजित किया। भारत को अब तक छह मेडल मिल चुके हैं।
सेमीफाइनल में हारे थे भारतीय पहलवान
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए थे। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला तीन बार के विश्व चैंपियन अज़रबैजान के हाजी एलियेव से था। हाजी एलियेव ने पुनिया को 12—5 से हराकर मुकाबला जीत लिया था।