Monday , 26 October 2026
Home agraleaks Name of the stations of Agra Metro, know the names of Taj Mahal#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Name of the stations of Agra Metro, know the names of Taj Mahal#agranews

301

आगरालीक्स(07th August 2021 Agra News)। भारतीय रेल की तर्ज पर अब आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों का नामकरण कर दिया गया है। ये होगा ताजमहल, मेडिकल कॉलेज का यूनिक कोड…।

जांच के बाद जारी किए गए नाम
भारतीय रेल की तर्ज पर अब आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के लिए ‘यूनिक कोड’ को मंजूरी मिल गई है। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन ने पूरी जांच पड़ताल के बाद आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के यूनिक कोड को मंजूरी दी है। अब यह स्टेशन अपने नाम के साथ इन कोड्स से भी जाने जाएंगे। यूपी मेट्रो के एमडी श्री कुमार केशव ने आगरा मेट्रो की स्टेशनों के कोड्स मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की है।

पुरानी है परंपरा
स्टेशनों के लिए यूनिक कोड जारी करने की परंपरा रेलवे द्वारा शुरू की गई थी, जो अभी तक जारी है। रेलवे के साथ-साथ देश भर में संचालित सभी मेट्रो सेवाओं में भी स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन द्वारा पूरी जांच इन कोड्स को मंजूरी दी जाती है।

आगरा के लोगों को होगी आसानी
आगरा मेट्रो के स्टेशन की कोडिंग होने से मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्टेशन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो ट्रेन व स्टेशन परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड व अन्य जगहों पर इन कोड का प्रयोग किया जाएगा। आगरा मेट्रो के स्टेशनों के यूनिक कोड में अंग्रेजी भाषा चार अक्षरों का प्रयोग किया गया है, जो कि स्टेशन के नाम से ही लिए गए हैं।

यूनिक कोड से आसानी से पहचान सकेंगे स्टेशन
भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में लगभग 7325 स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। यूनिक कोड के जरिए आसानी से स्टेशनो की पहचान की सकती है। लगभग संचार प्रणाली में ये यूनिक कोड बहुत अहमियत रखते हैं। भारतीय रेल सम्मेलन द्वारा एक बार स्टेशन के कोड को मंजूरी मिल जाती है, तो उसके बाद वो कोड किसी अन्य स्टेशन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।

ये होगा कोड
ताजनगरी के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ‘AGC’ कोड का प्रयोग किया जाता है, अब आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन के लिए ‘AGCM’ कोड का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के लिए AF का प्रयोग किया जाता है, तो वहीं आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए AFTM का प्रयोग किया जाएगा।

प्रथम कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड-

ताज ईस्ट गेट- TEGT
बसई- BSAM
फतेहाबाद रोड- FTBR
ताजमहल- TJML
आगरा फोर्ट- AFTM
जामा मस्जिद- JMDM
मेडिकल कॉलेज- MDCL
आगरा कॉलेज-AGCL
राजा की मण्डी- RKMM
आर.बी.एस कॉलेज- RBSC
आई. एस. बी. टी.- ISBT
गुरू का ताल- GKTL
सिकंदरा- SKRM

दूसरे कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड-

आगरा कैंट- AGCM
सदर बाजार- SDBZ
कलैक्ट्रेट- CLTR
सुभाष पार्क- SBPK
आगरा कॉलेज- AGCL
हरिपर्वत-HRPT
संजय प्लेस-SJPL
एमजी रोड-MGRM
सुल्तानगंज- SGJM
कमलानगर-KLNR
रामबाग- RMBM
फाउंड्री नगर – FDNR
आगरा मण्डी- AGMD
कालिंदी विहार- KLVH

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

agraleaks

Breaking: Accident in Firozabad, 4 killed

आगरालीक्स… फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा, कार ने टेसू विसर्जन को जा रहे...

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!