आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में हुई बालकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
आगरा में संस्कार भारती जिला बृज प्रान्त द्वारा बालकृष्ण रुप सज्जा प्रतियोगिता श्रृंखला के अन्तर्गत श्यामलाल सरस्वती विद्या मन्दिर जमुना ब्रिज में ५० बालकृष्ण की बाल लीलाओं अनूठा प्रर्दशन ने सभी का मन मोह लिया। जिसमें प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग,तृतीय वर्ग,चतुर्थ वर्ग के कार्यक्रम में शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने करीब 45 भैया-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राज बहादुर, अनीता जैन, रवीना निर्णायक ने बच्चों के प्यारे- प्यारे स्वरूपों की बड़ी प्रशंसा की। संजीव दौनेरिया (प्रबंधक) ने सभी बच्चों को सप्रेम उपहार भेंट दी।
कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने भी यशोदा रूप में प्रस्तुति दी। जिसमे रेनू यादव, प्रीति कुमारी, वर्षा परिहार, गीता सिंह, निहारिका ने बहुत ही सुंदर यशोदा रूप में प्रस्तुति दी। इसमें नृत्य, कृष्ण लीला, भजन आदि की प्रस्तुति रही। प्रधानाचार्य उत्तम जी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।