आगरालीक्स… आगरा में यमुना के लिए लड़ाई लड़ रही ब्रजमंडल हेरिटेज कन्जर्वेशन सोसाइटी की मांग पर यमुना में गाय-भैंसों के प्रवेश पर प्रतिबंध, यमुना किनारे ट्रांसपोर्ट कंपनियों को शिफ्ट करने के निर्देश।

ब्रजमंडल हेरिटेज कन्जर्वेशन सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने मंडलायुक्त को लिखे पत्र में यमुना में गाय-भैंसों के प्रवेश पर प्रतिबंध, यमुना रिवर फ्रंट से धोबीघाट को हटाने, ड्रेन्स की टेपिंग, डायवर्जन, यमुना रिवर बेड पर फार्मिंग पर प्रतिबंध, यमुना फ्लड प्लेन्स में अवैध निर्माण को हटाने, नदी में पूरे साल जल प्रवाह करने, जिले की समस्त नदियों का संरक्षण, यमुना किनारे के घाटों का जीर्णोद्धार, दिल्ली से आगरा स्टीमर-फैरी सर्विस शुरू करने, नदी को प्रदूषित करने वालों को चिह्नत कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी।
इस पर मंडलायुक्त ने एडीए वीसी, डीएम, नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता जल निगम और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्यवाही करने के आदेश किए हैं।