आगरालीक्स .(Agra News 27th November)..आगरा में पार्टी करने के बाद युवक की हत्या कर यमुना में फेंका शव, पार्टी करने साथ गई महिला और युवक पर मुकदमा दर्ज।
आगरा के शाहगंज के नगला मोहन निवासी 25 साल के सनी का शव 22 नवंबर को यमुना में थाना एत्माउददौला क्षेत्र में मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे। 23 नवंबर को उसकी शिनाख्त हुई। सनी के पिता मुकेश ने थाना एत्माद्दौला में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

पार्टी करने की कहकर गए और कर दी हत्या
मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि 21 नवंबर को सनी के मोबाइल पर रेखा नाम की महिला का फोन आया था, उसने सनी को बोदला चौराहे पर बुलाया, यहां पहले से मुकेश जाट मौजूद था। कुछ लोगों ने सनी के साथ दोनों को बोदला चौराहे पर बैठा हुआ देखा था। पूछने पर मुकेश जाट ने लोगों से कहा कि वे पार्टी करने जा रहे हैं। एक आटो से सनी, रेखा और मुकेश जाट चले गए। रेखा और मुकेश जाट ने मिलकर सनी की हत्या कर दी, शव यमुना किनारे फेंक दिया। हत्या के बाद रेखा उनके घर सनी का मोबाइल लेकर आई थी। थाना एत्माउददौला के इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के प्रयास चल रहे हैं।