आगरालीक्स…फिरोजाबाद में इंडियन बैंक के कैशियर को आजीवन कारावास की सजा. ग्राहकों के 1.86 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में छह दोषियों को कोर्ट ने सुनाई सजा…
फिरोजाबाद की इंडियन बैंग जसराना शाखा में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर 1.85 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने छह आरोपियों को सजा सुनाई है. कोर्ट ने बैंक शाखा के कैशियर जय प्रकाश को आजवीन कारावास सुनाने के साथ पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं अन्य पांच आरोपियों को 10—10 साल की जेल और पांच—पांच लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है.91 खातों के पैसे हड़पे
इंडियन बैंक कस्बा जसराना के तत्कालीन शाखा प्रबन्धक व कैशियर द्वारा अन्य प्राइवेट लोगों के साथ संगठित गिरोह बनाकर खाताधारकों / शिकायकर्ताओं के 91 खातों से करीब 1,85, 97,900 रूपये (एक करोड़ 85 लाख सतानवै हजार नौ सौ रूपये) का गबन किया गया. 'तत्कालीन शाखा प्रबन्धक व कैशियर खातों से गबन किए गए रूपयों को बैंक में प्रचलित गिरोह में शामिल सदस्यों के खातों में ट्रान्सफर कर देते थे. रूपयों को अपने गिरोह के कुछ ठेकेदार व कान्ट्रेक्टरों के खातों में ट्रासंफर कर, उन रुपयों के व में तत्कालीन शाखा प्रबन्धक, कैशियर व अन्य साथियों द्वारा ब्याज वसूल करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर जनता के रूपयों का गबन किया गया.
27 मार्च को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
इस मामले में वादी इंडियन बैंक के अंचल प्रमुख तरूण कुमार विश्नोई द्वारा 27 मार्च को थाना जसराना पर तहरीर दी गयी कि तत्कालीन शाखा प्रबन्धक इंडियन बैंक जसराना राघवेन्द्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम नगला गिरधारी पोस्ट मोटा, तहसील भौगाँव जनपद मैनपुरी व इसी बैंक के तत्कालीन जयप्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह, शक्ति नगर, पुरानी तहसील के पास टूंडला द्वारा अपने पद पर रहते हुए धोखाधड़ी करते हुए विभिन्न ग्राहकों के खातों से 1,85,97,900 रूपये (एक करोड़ 85 लाख सतानवै हजार नौ सौ रूपये) का गबन कर लिया गया है. तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू की.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित द्वारा प्रकरण की गहनता से जाँचकर खुलासे हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में थाना जसराना पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया. 31 मार्च को विवेचना में ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने कैशियर सहित 5 को अरेस्ट किया है.
जयप्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी शक्ति नगर पुरानी तहसील के पास कस्बा व थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद -तत्कालीन कैशियर शाखा इण्डियन बैंक जसराना
आकाश मिश्रा पुत्र सहेन्द्र मिश्रा निवासी इण्डियन बैंक के ठीक सामने घिरोर रोड कस्वा व थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद
वीरबहादुर पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिवनगर थाना कोतवाली नगर जनपद मैनपुरी,
ठेकेदार -- प्रवीन कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी भैंडी थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद
कुवरपाल सिंह पुत्र नवाब सिंह