आगरालीक्स… आगरा में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बैंक मैनेजर को बदमाशों ने लूट लिया, बैंक मैनेजर अपनी भांजी को दिल्ली में भर्ती कराने के लिए ले जा रहे थे, गाडी खराब होने के बाद बदमाशों ने बोला धावा, बैंक मैनेजर से कैश लूटा।
शनिवार को कानपुर निवासी बैंक मैनेजर रामेंद्र सहाय अपनी बीमार भांजी को सर गंगाराम हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती कराने के लिए लखनऊ आगरा से आ रहे थे। आगरा सीमा में आने के बाद उनकी गाडी खराब हो गई, वे दूसरी गाडी के इंतजाम में जुट गए, इसी बीच बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया, मारपीट कर उनसे कैश लूटकर फरार हो गए।
पीआरवी वैन ने बस में बिठाया
बैंक मैनेजर के 100 नंबर पर फोन करने के बाद पीआरवी वैन पहुंच गई। बीमार भांजी सहित बैंक मैनेजर को बस में बिठाकर दिल्ली रवाना किया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
मोबाइल लूटकर भागते बदमाश को दबोचा
आगरा के मारुति एस्टेट में कारोबारी योगश सोनी पैदल मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे, शनिवार दोपहर में बाइक सवार युवक आया, वह उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने बदमाश को दबोच लिया, उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।