आगरालीक्स… यमुनोत्री हाईवे पर गहरी खाई में कार के गिरने से आगरा की एंकर व मॉडल सहित तीन की मौत हो गई, हादसे में एक युवती सहित दो गंभीर घायल हैं।
आगरा के आवास विकास निवासी गौरी शर्मा 24 एक इवेंट कंपनी में एंकर के साथ मॉडल हैं, वे मथुरा निवासी राहुल 28, दीपक चौधरी 26 सहित तीन अन्य साथियों के लिए यमुनौत्री गई थी। ये सभी शुक्रवार को यमुनौत्री धाम के दर्शन करने के बाद मथुरा के लिए लौट रहे थे। यमुनौत्री हाईवे पर ओदरी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू टीम ने एक घंटे के प्रयास के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें से राहुल और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गौरी की मौत
हादसे में गौरी शर्मा सहित तीन लोग घायल हुए थे, इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। कुछ देर बाद ही गौरी शर्मा की मौत हो गई। दो युवक और एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
पायल शर्मा गंभीर घायल
हादसे में पंकज सैनी, विनय गौतम और पायल शर्मा घायल हैं, इसमें से पायल शर्मा की हालत गंभीर है। इनका देहरादून में इलाज चल रहा है।
माडलिंग में पहचान बनाना चाहती थीं गौरी, व्हाटस पर हादसे के फोटो
गौरी शर्मा मथुरा की रहने वाली थी और चार साल पहले परिवार सहित आगरा आ गईं थीं, वे आवास विकास में रह रहीं थी। जलवा ग्रुप के साथ कई इवेंट कंपनी में एंकरिंग करती थी, एंकरिंग में उनकी अलग ही पहचान थी। हादसे की जानकारी होने के बाद कोहराम मच गया, इवेंट कंपनी से जुडे लोग भी हादसे की खबर से शोक में हैं।
उधर, देर रात व्हाटस पर गहरी खाई में गिरी कार के फोटो आ गए, कार 100 फीट गहरी खाई में गिरी थी, इसलिए रैस्क्यू आॅपरेशन में समय लग गया।