
ताजगंज फतेहाबाद रोड स्थित दो मंजिला भवन के भूतल पर बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। बेसमेंट में एटीएम है। इसके बगल से ही लाकर रूम और रिकॉर्ड रूम भी हैं। सात बजे एटीएम को बिजली सप्लाई देने वाले तारों में अचानक चिंगारी निकली और फिर बुझाने की कोशिश के बावजूद आग फैलती चली गई। आधा घंटे बाद फायरब्रिगेड की चार दमकल पहुंचीं। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से काबू में किया जा सका। बैंक प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि एटीएम में प्रतिदिन 10 से 15 लाख कैश भरा जाता है। घटना के वक्त उसमें कितना कैश था, इसके लिए कैश डालने वाली कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
Leave a comment