आगरालीक्स.. बैंकों के खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिक्योरिटी मार्केट, फाइनेंशियल मार्केट के खुलने का समय सुबह नौ बजे से किया गया है। बैंक पूर्व की तरह ही खुलेंगी और बंद होंगी।

मीडिया में बैंकों के सुबह नौ बजे से खुलने की खबर आने के बाद से बैंककर्मी परेशान हैं। एक दूसरे से फोन कर जानकारी ले रहें हैं, जबकि बैंकों के सुबह नौ बजे से खुलने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने भी बैंक के खुलने के समय में कोई बदलाव तो नहीं किया गया है इसकी अपने स्तर से जानकारी की।
सिक्योरिटी मार्केट, फाइनेंशियल मार्केट के खुलने का समय बदला
बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अपने आला अधिकारियों से की गई वार्ता में स्पष्ट हुआ है कि सिक्योरिटी मार्केट और फाइनेंशियल मार्केट के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। इसमें बैंक शामिल नहीं हैं। सिक्योरिटी मार्केट, फाइनेंशियल मार्केट अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे।