आगरालीक्स …….आगरा में भी कोरोना के केस बढ़े, 24 घंटे में मिले पांच नए केस, 10 साल की बच्ची के साथ विदेशी पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि। जानें किस क्षेत्र में मिले कोरोना के नए केस।
आगरा में कोरोना के नए केस नहीं मिल रहे थे। मगर, सोमवार को कोरोना के पांच नए केस मिले हैं। इससे कोरोना के एक्टिव केस सात हो गए हैं। कोरोना के पांच नए केस में से तीन विदेशी महिला पर्यटक हैं। ये ताजमहल देखने के लिए आईं थी और होटल में ठहरी थी। होटल में ही विदेशी महिलाओं के सैंपल लिए गए थे।
तीन विदेशी पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि
कोरोना के पांच नए केस में से तीन केस विदेशी पर्यटकों के हैं। मैक्सिको और यूएसए से आई महिला पर्यटक ताजगंज क्षेत्र के होटल में ठहरी थी, इनके 16 अप्रैल को सैंपल लिए गए। तीनों महिला पर्यटक आगरा से चली गई हैं। उनकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
गुड़गांव से आई 10 साल की बालिका कोरोना पॉजिटिव
इसके साथ ही कमला नगर क्षेत्र की 10 साल की बालिका की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बालिका गुड़गांव से अपने नानी के घर आई हुई है, उसकी निजी लैब पर जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
छात्रा में भी कोरोना की पुष्टि
काम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही छात्रा के गले में खराब और दर्द की समस्या होने पर डाक्टर को दिखाया। उसकी निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई गई। कोरोना की पुष्टि हुई है। छात्रा कमला नगर की रहने वाली है।