आगरालीक्स… ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में दर्शन करने जा रहे हैं तो बिहारी जी के दर्शन करने में समस्या नहीं आएगी। बांकेबिहारी जी के दर्शन का समय करीब तीन घंटे बढ़ा, जानें समय।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन, मथुरा के पट सुबह 8.45 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार से 8.30 बजे तक खुलते थे। इस तरह 24 घंटे में 8.15 घंटे बिहारी जी के दर्शन भक्त कर सकते हैं। मगर, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन में भीड़ उमड़ रही है, इससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। दर्शन करने पहुंच रहे भक्त बेहोश हो रहे हैं।

11 घंटे दर्शन देंगे बिहारी जी
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, वृन्दावन के प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन कोमल शुक्ला ने तत्काल प्रभाव ने मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शरद ऋतु में मंदिर के पट सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम चार बजे से रात 9.30 बजे तक खुलेंगे, इस तरह 11 घंटे बिहारी जी भक्तों को दर्शन देंगे।
नया समय
सुबह 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक
शाम चार बजे से रात 9.30 बजे तक
वर्तमान समय
दर्शन का समय सुबह 8.45 बजे से दोपहर एक बजे तक
शाम चार बजे से रात 8.30 बजे तक