आगरालीक्स… सहालग चल रहे हैं। नवंबर माह कल खत्म होगा। बैंकों से जुड़े काम तुरंत करें। दिसंबर माह में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक। देखें लिस्ट।
गुरु गोविंद सिंह जयंती, क्रिसमस जैसे त्योहार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए दिसंबर माह के छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, इनमें बड़े त्योहारों जैसे क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन के साथ-साथ राज्यों में पड़ने वाले उत्सवों को लेकर की गई छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में किसी बैंकिंग कार्य के लिए निकलने से पहले दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को देख लेना चाहिए।
दिसंबर माह में बैंकों की छुट्टियां
3 दिसंबर 2022 – शनिवार को सेंट जेवियर फीस्ट के कारण गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
4 दिंसबर 2022 – रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
10 दिसंबर 2022 – दूसरा शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
11 दिसंबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर 2022- सोमवार के पा-तगान नेंगमिंजा संगम पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
18 दिसंबर 2022- रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
19 दिसंबर 2022- सोमवार को गोवा लिवरेशन डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर 2022- चौथा शनिवार और क्रिसमस पर बैंक बंद रहेंगे।
25 दिसंबर 2022- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
26 दिसम्बर 2022 – सोमवार को मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में क्रिसमस, लासूंग, नामसूंग के कारण बैंक बंद रहेंगे।
29 दिसंबर 2022 – गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मदिन पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर 2022- शुक्रवार को मेघालय में यू कियांग नंगवाह पर बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर 2022 – शनिवार को मिजोरम में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।