आगरालीक्स…. बसंत में दयालबाग पीले रंग में रंग गया है, देश विदेश से राधा स्वामी सत्संग सभा के अनुयायी जुट रहे हैं, यहां पहले दिन खेतों में शब्द पाठ और प्रार्थना हुई। इसके साथ ही बेबी शो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन हुआ। कॉम्पटीशन में तीन माह से आठ साल तक के 59 लड़कियां और 61 लड़के चार वर्ग में शामिल हुए। सौंदर्य, बुद्धि और स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया । प्रोफेसर प्रेम सरन सत्संगी ने आशीर्वाद दिया।
ये रहे विजेता
बेबी शो- तीन माह से दो साल आयु वर्ग में संत सुधीर, 2-4 सु़मति सिंह, 4-6 तराना सत्संगी, 6-8 प्रतीत बख्शी।
– फैंसी ड्रेस-तीन माह से दो साल आयु वर्ग में प्रीत गुप्ता, निर्मल सूरत, शब्द प्यारी। 2-4 में प्रतीत सत्संगी, जानसी, तीरथ बानी। 4-6 में निमित गुप्ता, समृद्ध सागर, सुरत गुप्ता, 6-8 में अगम शर्मा, दया सत्संगी, कबीर सत्संगी।
स्वामीबाग में कलश पर 155 किलो सोने की परत
स्वामीबाग में पूरन धनी स्वामीजी महाराज की पवित्र समाधि के लिए बन रहे कलश पर 155 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जा रही है।
स्वामीबाग स्मारक पर लगने जा रहा स्वर्ण कलश दुनिया के सबसे ऊंचे स्मारकों व धार्मिक स्थलों पर लगे कलशों में से एक होगा। राधास्वामी मत के तीसरे गुरु बाबूजी महाराज ने साल 1928 में कलश का जो डिजाइन बनाया था, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। तब समाध निर्माण में सहयोगी भंवरलाल व लाला तोताराम थे। सात खंड का यह स्वर्ण कलश 31.3 फुट ऊंचा है। तांबे के सभी खंड बनकर तैयार हो गए हैं। स्वामीबाग समाध परिसर में कलश पर सोने की परत चढ़ाने का काम राधास्वामी मत के विधि विधान से हुआ। राधास्वामी सत्संग, स्वामीबाग के अध्यक्ष निर्मल ठक्कर व सदस्य अनूप कपूर ने कलश पर सबसे पहले सोने का पत्तर चढ़ाया। पहले चरण में 15 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जा रही है। यह काम अप्रैल में पूरा करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में 140 किलो सोने से नक्काशी होगी।