आगरालीक्स…(5 February 2022 Agra News) आगरा में राजनाथ सिंह ने कहा—प्रदेश में 84 शीर्षासन चल रहे हैं. 83 शीर्षासन विकास कर रहा है तो एक शीर्षासन विपक्ष…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का चुनाव नजदीक है. आगरा, मथुरा और अलीगढ़ सहित कई जिलों में पहले चरण को लेकर 10 फरवरी को मतदान होना है. ऐसे में आगरा में स्टार प्रचारकों का आना तेज हो गया है. हर दिन हर पार्टी से कोई न कोई बड़ा स्टार प्रचारक वोटरों को साधने का काम कर रहा है और इसके अलावा विपक्षी दलों पर भी जमकर तीखे हमले किए जा रहे हैं. शनिवार को प्रदेश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा पहुंचे. उन्होंने खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. जनसभा में उन्होंने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस, सपा और बसपा को अपने निशाने पर लिया.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि योगी राज में गुडे माफिया जेल में हैं. माफियाओं की कोठियों पर बुलडोजन चल रहा है और उस जमीन पर मजदूरों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 84 शीर्षासन चल रहे हैं. जिसमें से 83 शीर्षासन विकास कर रहा है तो वहीं एक शीर्षासन सपा और बसपा के लिए छोड़ दिया है. उनहोंने कहा कि योगी राज में जब कानून का शासन होगा तो विकास को योगासन करना होगा.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा के लोग राजनीति सरकार बनाने के लिए काम करते हैं जबकि भाजपा समाज और देश बनाने के लिए राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि जब देश में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने मजबूरी में कहा था कि मैं दिल्ली से 100 पैसे भेजता हूं लेकिन नीचे पहुंचते—पहुंचते ये 15 पैसे हो जाते हैं. लेकनि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अगर दिल्ली से 100 रुपये भेजे जा रहे हैं तो नीचे तक 100 रुपये ही पहुंच रहे हैं.