आगरालीक्स…(3 February 2022 Agra News) आगरा के दयालबाग में छाया बसंत का उल्लास. बेबी शो में सुपरमैन बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट. देखें फोटोज
दयालबाग में बसंतोत्सव अत्यधिक उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जा रहा है. जहां एक ओर प्रम और भक्ति की अजस्र् धारा प्रवाहमान है तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न कार्यक्र्म एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन दयालबाग में किए जा रहे हैं. इसी श्रृंखला में गुरुवार को सुबह खेतों पर बेबी शो का आयोजन किया गया. बेबी शो दो भागों में सम्पन्ना हुआ. पहले भाग में बुद्धि, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. इसमें तीन सप्ताह से आठ वर्ष तक के कुल 91 बच्चों ने भाग लिया

दूसरे भाग में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 23 जनवरी को संपन्न हुई थी जिसमें 19 बच्चों ने भाग लिया. परम पूज्य हुजूर सत्संगी साहब एवं ममतामयी रानी साहिबा की उपस्थित में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ. इसके बाद फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजीय रहे बच्चों की प्रस्तुति, नर्सरी स्कूल के नन्हे मुन्नों द्वारा गाए गए पाठ एवं प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंटस द्वारा प्रस्तुत की गई सुमधुर कव्वाली ने समां बांध दिया. खेतों में लगभग 200 से अधिक सुपरमैन भी उपस्थित रहे.

बेबी शो में विजयी बच्चे
3 सप्ताह से 1 वर्ष तक में धृति सत्संगी
1 वर्ष से 20 वर्ष तक में सुधि संत बानी
2 वर्ष से 4 वर्ष तक में दयाल अनुपमा प्यारी
4 वर्ष से 6 वर्ष तक में सन्त सुधीर
6 वर्ष से 7 वर्ष तक में माही सतसंगी