आगरालीक्स…आगरा में इलेक्ट्रिक टूव्हीलर की डिमांड बढ़ी है. लेकिन देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं भी हो रही हैं. इस पर सरकार ने भी जांच के आदेश दिए हैं. आग लगने के पीछे ये बन रही सबसे बड़ी वजह
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि और इनसे चलने वाले टू व्हीलर्स के महंगे होने के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. हाल ही में आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ी है. ये वाहन यूथ को सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं. इसके अलावा बुजुर्ग भी आसानी से इसे ड्राइव करते हुए देखे जा रहे हैं. ये तो रही इन वाहनों की डिमांड की बात लेकिन हाल ही में देश के अंदर इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की ये घटनाओं नें सरकार को भी चिंता देने का काम किया है. यही कारण है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं की जांच के ओदश दिए हैं.

हाल में हुई इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की ये घटनाएं
25 मार्च को तमिनाडु के वेल्लोर जिले में ई स्कूटर को रात में चार्जिंग के लिए छोड़ दिया गया लेकिन अचानक उसमें आग लग गई. इससे एक 45 साल के व्यक्ति और उसकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि पुलिस ने शुरुआती जांच में कहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है.
दूसरी घटना 26 मार्च को पुणे में हुई.यहो चले हुए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.
28 मार्च को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के मणप्पराई में भी ई स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई.
30 मार्च को चेन्नई में हुई. यहां भी लाल रंग के एक ई स्कूटर में अचानक आग लग गई.
बैटरियां बन रहीं वजह
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं की मुख्य वजह इसकी बैटरियां बताई जा रही हैं. कुछ एक्सपर्टर्स का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों में अधिकतर चीन से निर्मित बैटरियां ही लगाई जा रही हैं जो कि खराब क्वालिटी की हैं. ये सर्टिफाइड भी नहीं होती हैं.