आगरालीक्स.. आगरा में ब्यूटी पार्लर ने अपने ज्वैलर पति को प्रेमिका के घर पकड लिया, जमकर मारपीट हुई, पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवती का ब्यूटी पार्लर है, उसके पति ज्वैलर हैं। युवती को अपने पति पर एक साल से शक था, रविवार को पति ज्वैलरी शोरूम पर जाने की कहकर निकला, उसकी पत्नी ने पीछा शुरू कर दिया। वह मारुति एस्टेट में एक घर के सामने रुका और अंदर चला गया। पीछे से उसकी पत्नी भी आ गई। पत्नी ने प्रेमिका के घर जाने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, मारपीट होने लगी।
पुलिस तीनों को थाने ले आई
मामला गर्माने पर युवती ने पुलिस को फोन कर दिया, पुलिस ब्यूटी पार्लर, ज्वैलर और मारुति एस्टेट निवासी युवती को थाने ले आई, यहां समझौते के प्रयास किए गए। मगर, युवती अपने पति पर कार्रवाई करना चाहती थी, उसने पति के खिलाफ तहरीर भी दे दी।