आगरालीक्स……बीएड में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसिलिंग 10 जुलाई से शुरू होगी, प्रदेश भर के 2510बीएड कॉलेजों में 2.53 लाख सीटों पर बीएड में होगा प्रवेश।

बुंदेलखड़ विवि, झांसी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का 4.22 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है। अब 10 जुलाई से प्रदेश भर में बीएड में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू होगी। 117 राजकीय और अनुदानिक डिग्री कॉलेजों में बीएड की 7800 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। जबकि 2393 डिग्री कॉलेजों की 2.45 लाख सीटों पर छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा।